IND vs AFG: 'आया राम-गया राम'... पहली ही बॉल पर आउट हुए विराट कोहली, अपने घर में खाता तक नहीं खोल पाए


 बेंगलुरु: विराट कोहली आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हैं, ऐसे में चिन्नास्वामी स्टेडियम उनका 'दूसरा घर' माना जाता है। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी-20 में जब विराट कोहली अपने इसी घरेलू मैदान पर उतरे तो पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज रहा था। मगर चंद मिनटों बाद ही फैंस के चेहरी की खुशी उस वक्त मायूसी में तब्दील हो गई जब उनका फेवरेट क्रिकेटर अपनी पहली ही बॉल पर बिना खाता खोले चलते बने। विराट कोहली हार्ड लेंथ गेंद और उसकी उछाल से पूरी तरह से चकमा खा गए। ऑफ स्टम्प लाइन पर आई बॉल को लेग साइड पर पुल लगाने के चक्कर में विराट कोहली अतिरिक्त उछाल से चकमा खाए और बल्ले के उपरी भाग को लगकर मिड ऑफ के दाएं ओर हवा में गई गेंद को वहां मुस्तैद कप्तान इब्राहिम जादरान ने आसानी से लपक लिया। विराट के आउट होते ही पूरे मैदान में सन्नाटा सा छा गया।

लगातार दो गेंद में दो विकेट
वैसे तो बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को सिक्स हिटिंग ग्राउंड कहा जाता है, लेकिन टॉस जीतकर जब भारत ने पहले बल्लेबाजी चुनी तो शुरुआत बेहद खराब रही। दो ओवर के बाद स्कोर सिर्फ 13 रन था। ऐसे में रन गति बढ़ाने के लिए तीसरे ओवर की तीसरी गेंद पर यशस्वी जायसवाल (4) ने बड़ा शॉट लगाना चाहा। पेसर फरीद अहमद की गुड लेंथ बॉल को पुल करने के चक्कर में यशस्वी पूरी तरह चूक गए। फील्डर मोहम्मद नबी ने अपने बाएं ओर उल्टा भागकर गेंद पर नजर रखी और एक शानदार कैच पकड़ने में कामयाब हो गए| 18 रन पर भारत को पहला झटका लगने के ठीक अगली ही गेंद बाद विराट कोहली भी पवेलियन लौट गए। दो गेंदों पर दो विकेट लेकर फरीद ने मुकाबले को अपनी टीम की तरफ झुका दिया। इसके बाद चौथे ओवर में इन फॉर्म शिवम दुबे आउठ हुए तो पांचवें ओवर में फरीद अहमद ने संजू सैमसन को भी गोल्डन डक कर दिया।

Comments

Popular posts from this blog

শিবপ্রসাদ-নন্দিতার ছবিতে চাঁদের হাট, গুরুত্বপূর্ণ চরিত্রে অভিনয় করছেন ঐশ্বর্যা